पंचकूला से CM नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

cm-nayab-singh-saini-launches-swachhata-abhiyan-panchkula-ek-ped-maa-ke-naam cm-nayab-singh-saini-launches-swachhata-abhiyan-panchkula-ek-ped-maa-ke-naam

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-20 से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जहां भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 13 से 17 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी जिलों में सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे और आम जनता को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे और आम जनता को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद दौरे पर आएंगे, जहां वे देश की महत्वाकांक्षी हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *